फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल सुसाइड केस: 16 घंटे होटल में रुके, बाजार में खरीदारी की फिर वापस जाकर युवक और किशोरी ने निगला जहर, मौत

Fri, 20 Mar 2026 08:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

नानौता में होटल में ठहरे युवक और किशोरी ने खरीदारी के बाद जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
जहरीला पदार्थ निगलने से पहले वीडियो कॉल पर की बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित एक होटल में युवक और किशोरी की मौत के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। दोनों ने होटल में ठहरने के बाद बाजार जाकर खरीदारी की और लौटने के कुछ समय बाद जहर खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


16 घंटे होटल में ठहरे, फिर पहुंचे बाजार
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र निवासी युवक बृहस्पतिवार शाम किशोरी को लेकर होटल पहुंचा था। दोनों ने होटल में कमरा लिया और रातभर वहीं ठहरे। शुक्रवार सुबह दोनों रामपुर मनिहारान के बाजार पहुंचे और वहां से खरीदारी की।

यह भी पढ़ें: UP: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास की रेकी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए बहन का आधार कार्ड
होटल में कमरा लेते समय युवक ने अपना पहचान पत्र दिया, जबकि किशोरी ने अपनी बहन का आधार कार्ड जमा कराया, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके।

वापस लौटने के बाद बिगड़ी हालत
बाजार से लौटने के कुछ समय बाद ही किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। होटल कर्मचारियों ने शोर सुनकर कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों बेड पर अचेत अवस्था में मिले।

 

परिजनों को दी गई सूचना, अस्पताल में मौत
होटल कर्मचारियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ पहले लेने की आशंका
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बाजार से ही जहरीला पदार्थ लेकर आए थे और होटल लौटने के बाद उसका सेवन किया। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले ही परिजनों को अपनी लोकेशन भेज दी थी और वीडियो कॉल भी किया था।
 
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें