इस पर रविवार को भाजपा प्रत्याशी और नेताओं ने चुनाव प्रेक्षक व डीएम से पूरे मामले शिकायत की। शिकायतों के बाद रविवार की शाम डीएम अखिलेश सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमैय्या आर समेत तीन एसडीएम के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए।
यह भी पढ़ें: देवबंद: तीन दिन बाद जागे माविया अली, बोले- मतदान व मतगणना में बड़े पैमाने पर हुई धांधली, जाएंगे कोर्ट
ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के तत्काल स्थानांतरण के मामले ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सियासी तूल पकड़ लिया। उन्होंने अपने ट्विटर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार ईमानदार अधिकारियों को निष्क्रिय पदों पर भेजकर अपनी बेईमानी का सबूत दे रही है। सहारनपुर में 22 मतों से सपा प्रत्याशी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत को दबाव के बाद भी एक सत्यनिष्ठ अधिकारी द्वारा न बदले जाने पर उसे ही इस सरकार ने बदल दिया। सपा ईमानदार अधिकारियों के साथ हैं। बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष के ट्वीट के बाद इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है।