फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा देवी के शतक से यूपी जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-भी है
विज्ञापन

---------
सेंट्रल जोन अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट
शोभा देवी के शतक से यूपी 237 रनों से जीता
- कमला क्लब में खेले गए मैच में विदर्भ को हराया
- ग्रीनपार्क स्टेडियम में छत्तीगढ़ ने एमपी को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर।
सेंट्रल जोन के अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैचों में यूपी और छत्तीसगढ़ ने अपने-अपने मैच जीतकर बढ़त बनाई। कमला क्लब में खेले गए मैच में यूपी ने शोभा देवी के शानदार शतक की बदौलत विदर्भ को 237 रनों के विशाल अंतर से हराया। वहीं, ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 41 रनों से हराया।
कमला क्लब में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 346 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें मुस्कान मलिक ने 67, शोभा देवी ने 88 गेंदों पर 113 रन बनाए। जबकि एकता ने 69 और तनु काला ने 45 रनों की शानदार पारी खेली। आयुषी ने एक विकेट लिया। यूपी की ओर से पहले विकेट के लिए मुस्कान और एकता के बीच 146 रनों की साझेदारी हुई। जबकि तीसरे विकेट के लिए शोभा देवी और तनु काला के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई। जवाब में खेलने उतरी विदर्भ की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। इसमें एलएम नामदर ने 34 रन बनाए। यूपी की ओर से कश्मा ने 18 पर 2, रिषिका यादव ने 10 पर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाज करते हुए छत्तीसगढ़ ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 120 रन बनाए। इसमें दीपिका तिवारी ने 20 और यशी पांडेय ने नाबाद 58 रन बनाए। सृष्टि ने 17 पर 3 और सोनाली ने 16 पर 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मध्यप्रदेश की टीम 38.1 ओवरों में 79 रनों पर सिमट गई। इसमें निकिता ने 16 और भारती ने 16 रन बनाए। दुर्गेश नंदनी ने 27 पर 4 विकेट लिए। जबकि यशी पांडेय ने 6 पर 2 और शिवानी यादव ने 18 पर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें