फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद में धार्मिक स्थल के बाहर पथराव, दो सेवादार घायल, 35-40 लोगों की भीड़ पर आरोप, बजरंग दल का हंगामा

Sun, 20 Apr 2025 12:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

रामलीला मैदान स्थित मंदिर के बाहर शनिवार शाम कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी विवाद हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में एक मंदिर के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों को मना करने पर पथराव हो गया, जिसमें मंदिर के दो सेवादार घायल हो गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन

रामलीला मैदान स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के बाहर शनिवार शाम कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। एक गेंद मंदिर के अंदर चली गई। मंदिर के सेवादारों ने बाहर आकर बच्चों को यहां खेलने से मना किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद तनाव हो गया था। आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे 35- 40 लोगों की भीड़ वहां आ गई। देखते ही देखते पथराव होने लगा। मंदिर के सेवादार विजय प्रजापति और अंश शर्मा घायल हो गए। 
विज्ञापन

इस घटना के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाकर मामला शांत करने का प्रयास किया। इसी दौरान जानकारी मिलने पर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, अभिषेक त्यागी आदि भी वहां पहुंच गए और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें...
UP: अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़, पैरा मिलिट्री के जवान सहित 11 गिरफ्तार, 8 पिस्टल, 3 तमंचे बरामद    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें