फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ तक गूंजा बाल गृह में लड़कियों के शोषण का मामला, पीड़िता ने कैमरे पर किए कई सनसनीखेज खुलासे

Sun, 25 Jun 2023 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद स्थित बाल गृह बलिका में लड़कियों के शोषण का मामला लखनऊ तक गूंज गया है। एक पीड़िता ने कैमरे के सामने कई सनसनीखेज खुलासे भी किए हैं। आरोप है कि गलत कार्यों में अधीक्षिका भी सहयोग कर रही थी। वहीं भ्रष्टाचार की भी पोल खुली है।
विज्ञापन
बाल गृह में शोषण मामले की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद स्थित बाल गृह (बालिका) में रहने वाली बालिकाओं की पिटाई करने के साथ उनका शोषण किया जा रहा था। इतना ही नहीं, मिलने के लिए आने वाले परिजनों से पैसा भी मांगा जाता था। जांच के बाद अब लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन


मामले में प्रबंधक वीपी सिंह के बाद अधीक्षिका पिंकी, हाऊस कीपर रवि और मूर्ति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही प्रबंधक वीपी सिंह, अधीक्षिका, पिंकी, शिक्षिका लख्मी, रसोइया मूर्ति, देखरेख करने वाला रवि की सेवा समाप्त की जा चुकी है।

वहीं, इस मामले में एक बालिका ने प्रबंधक वीपी सिंह और अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाने के साथ जांच अपने हाथ से पत्र लिखकर एसडीएम सदर को सौंपा है, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि प्रबंधक के गलत कार्यों में अधीक्षिका भी उसका साथ देती थीं, जबकि अन्य स्टाफ को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन बालिकाओं के पक्ष में कोई नहीं था।

वहीं, बालिकाओं ने नाजुक अंगों पर मिर्च लगाने, छेड़छाड़ करने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। एक बालिका ने कैमरे के सामने बोला है कि उसे नग्न कर वीडियो बनाई है। शनिवार को बालिकाओं ने मीडियाकर्मियों के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ.  विपिन ताडा ने भी बाल गृह (बालिका) पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में कराया गया था उपचार
शोषण के विरोध में गुरुवार को बालिकाओं ने बाल गृह(बालिका) भीषण गर्मी के बीच धरना दिया था, जिसके चलते 11 लड़कियों की हालत बिगड़ गई थी, जिनको आनन-फानन में बाल गृह (बालिका) के पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

शासन तक पहुंचा मामला
विभागीय सूत्र बताते हैं कि मामला शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। शासन की टीम भी आकर मामले की जांच कर सकती है।

होगी गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज से भी खुलेगा राज
आरोपियों की पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। बाल गृह (बालिका) में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी कई राज खुलेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें