आत्मदाह की दी चेतावनी
टंकी पर चढ़े सफाईकर्मी ने प्रशासन से अपनी नौकरी दोबारा बहाल करने और एक महीने की रोकी गई सैलरी देने की मांग की। उसने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
अधिकारियों ने समझाकर नीचे उतारा
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लाउडस्पीकर और मोबाइल के माध्यम से कर्मचारी से बातचीत की। सुरेंद्र कुमार और रुचि गुप्ता ने काफी देर तक बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले प्रयासों के बाद कर्मचारी दोपहर करीब 12 बजे टंकी से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
कॉलेज प्रशासन ने लगाए आरोप
सफाईकर्मी रजनीश ने कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल सुधीर राठी का कहना है कि केवल रजनीश ही नहीं बल्कि चार से पांच कर्मचारियों को कंपनी ने हटाया है। उन्होंने बताया कि रजनीश का कार्य लंबे समय से संतोषजनक नहीं था।
प्रशासन के अनुसार उसके खिलाफ यह शिकायत भी मिली थी कि उसने कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से पैसे लिए थे, जिससे संस्थान की छवि प्रभावित हो रही थी।