फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या... पैदल ही आए दो हमलावर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 02 Jan 2025 10:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी, बेटा और उसके दोस्त मौजूद थे। फायरिंग से मोहल्ले में दहशत का माहाैल हो गया। कुछ लोगों ने हत्यारों का पीछा भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद घर में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गागलहेड़ी कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात दो हमलावरों ने घर में घुसकर बिस्तर पर लेटे प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर पैदल ही भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से जानकारी जुटाई। हत्याकांड से मोहल्ले में दहशत है। 
विज्ञापन
Trending Videos

पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुरेश कुमार (40) पुत्र प्रेम सिंह हरियाणा में प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब पौने नौ बजे वह खाना खा कर अपने कमरे में लेटा हुआ था। बगल वाले कमरे में उसकी पत्नी थी और बरामदे में 17 वर्षीय बेटा यश अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान दो युवक पैदल ही घर में आ गए। जब तक कोई कुछ समझता, वे सीधे बरामदा पार करते हुए सुरेश के कमरे में घुसे। बिस्तर पर लेटे सुरेश पर ताबड़तोड़ गोलियां कर बरसा दीं। 
 

गोलियों की आवाज सुनकर पत्नी दौड़ कर कमरे में पहुंची तो सुरेश लहुलूहान हालात में बिस्तर पर पड़े थे और हमलावर भाग गए थे। पत्नी और बेटे ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हुए। उन्होंने हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन वह पैदल ही देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप की तरफ से भागने में सफल रहे।
 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सुरेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश के एक बेटा और एक बेटी है। मृतक के साले दिग्विजय ने बताया कि उसके जीजा की किसी से रंजिश नहीं थी। ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उनकी हत्या किसने और क्यों की है। उधर पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके से कुछ खोखे मिले हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना था कि मामले की जांच की रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें