फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 2027 के रण की तैयारी, पश्चिमी यूपी में दलों ने बढ़ाई सक्रियता, सम्मेलन और सभाओं से गरमाई राजनीति

Tue, 12 May 2026 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा की जनसभा के बाद कांग्रेस और रालोद भी कार्यकर्ता सम्मेलन और संगठन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई हैं।

विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दलों ने अभी से संगठन मजबूत करने और चुनावी माहौल बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने देवबंद के जड़ौदा जट्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा आयोजित कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: गर्भवती भाभी की हत्या: गैस से जलाया फिर फावड़े से काटा, सनकी देवर गिरफ्तार, चार पर प्राथमिकी दर्ज, ये थी वजह

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : ANI
कांग्रेस का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन
कांग्रेस पार्टी 18 मई को गागलहेड़ी में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। पार्टी नेताओं के अनुसार इस सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव समेत कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना है। कांग्रेस का ध्यान युवाओं, किसानों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने पर रहेगा। पार्टी इसी रणनीति के तहत पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू करने जा रही है, जिसकी शुरुआत सहारनपुर से होने वाले इस कार्यक्रम से होगी।

जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : संवाद
रालोद भी संगठन मजबूत करने में जुटी
राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी आने वाले समय में हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रही है। किसानों और जाट बहुल क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखने वाली यह पार्टी ग्रामीण इलाकों में अपने संगठन को फिर से सक्रिय करने और युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। युवाओं को जोड़ने के लिए खेल प्रकोष्ठ की ओर से भी समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देवबंद में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के बाद बढ़ी हलचल
देवबंद में हुए शक्ति प्रदर्शन के बाद विपक्षी दलों में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 की लड़ाई केवल चुनावी वर्ष में नहीं बल्कि उससे पहले संगठन को मजबूत करने और माहौल बनाने से तय होगी। इसी कारण आने वाले महीनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरे, सम्मेलन और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें