सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में स्कूल के बच्चों की वैन और कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से करीब छह छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए हैं। वहीं, राहगीरों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम तिवाया में स्थित आर के जूनियर हाई स्कूल की वैन दिनारपुर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही गांव तिवाया के समीप घूम पर पहुंची तो सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। वहीं, कार से टकराने के बाद वैन में सवार आधा दर्जन बच्चे चोटिल हो गए। वहीं, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें वैन से बाहर निकाला। बताया गया कि नैनी, वंश, दीक्षित, अंश, आर्य, महरी, वंश आदि चोटिल हुए हैं। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, इस काम के लिए घर से निकला था नौकर
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान स्कूल संचालक को घटना के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच
प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।