उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्चा घायल हो गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
गंगोह-नानौता मार्ग पर हुआ हादसा
गंगोह-नानौता मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव छुछकपुर निवासी सुंदरलाल पुत्र वीर सिंह (40) और उसके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी उषा और एक बच्चा घायल हो गए। दंपती बाइक पर अपने दो बच्चे के साथ नानौता की ओर से लौट रहे थे। गेहूं से भरी पिकअप गाड़ी का एक्शन टूटने से गाड़ी उनकी बाइक के ऊपर गिर गई। जिससे पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां बेटा घायल हो गए।