फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ट्यूबवेल की होदी में पड़ी मिली किसान की लाश, मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस

Mon, 05 Jul 2021 11:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के एक गांव में किसान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौत का कारण जानने में जुट गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर: जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र (40 वर्ष) पुत्र किशन का शव शिवपुर के जंगल मे एक ट्यूबवेल की होदी में पड़ा मिला। खेत मालिक सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। 

विज्ञापन


सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक धर्मेंद्र ने सुनील का खेत ठेके पर लेकर उसमें धान की फसल बोई थी। कल देर शाम वह धान में पानी देने गया था। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला। माना जा रहा है कि पानी में डूबने या फिर पानी में करंट आने के कारण मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें