फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नहर में मिली महिला की सिर कटी लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, पहचान करने में जुटी पुलिस

Fri, 17 Feb 2023 03:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : नहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र में नहर में अज्ञात महिला का सिर काटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को बड़गांव-सिसौनी मार्ग पर नहर में अर्धनग्न अवस्था एक महिला का सिर कटा शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि महिला के शव को डुबाने के लिए शरीर से करीब 20 किलो वजन बांध रखा था। 

यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा कि महिला की हत्या कर नहर में फेंका गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला

उधर, थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि नहर में महिला का शव उतराता मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। पहचान कराने की कोशिक की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें