फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, रिश्तेदारी से लौट रही थी घर

Fri, 13 May 2022 05:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला रिश्तेदारी से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई।  
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के फन्दपुरी गांव में सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। 

विज्ञापन


टिकरौल गांव निवासी महिला कमलेश पत्नी अजय कुमार (65) फन्दपुरी गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। शुक्रवार की दोपहर कमलेश अपने घर वापस जा रही थी। इस दौरान वह टेंपो में बैठने के लिए सड़क पार कर रही थी तभी गंगोह की ओर से आ रहे ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा होते देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने कमलेश को चिकित्सक को दिखाया। लेकिन चिकित्सक ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान

नकुड़ कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें