फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को हराकर झारखंड बना विजेता

Mon, 14 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई तीन दिवसीय 23वीं फेडरेशन कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड ने यूपी को हराया, जबकि महिला वर्ग में झारखंड को हरा जम्मू-कश्मीर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

 
महिला वर्ग में जम्मू-कश्मीर और झारखंड की टीम फाइनल में पहुंची थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने झारखंड के समक्ष 71 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की पूरी टीम 51 रन पर ढेर हो गई। जम्मू कश्मीर की टीम ने यह मैच 19 रनों से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

पुरुष वर्ग में फाइनल मैच यूपी और झारखंड के बीच हुआ। यूपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 49 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने आसानी से मैच को जीतकर ट्रॉफी कब्जाई।
विज्ञापन

 
समापन के मुख्य अतिथि रहे डीआईजी डॉ. एके राघव और नगर विधायक राजीव गुंबर ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, डॉ. एके गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, अमजद उस्मानी, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, गुलाब सिंह राणा, यशपाल पुंडीर आदि थे।

विधायक ने की डेढ़ लाख की घोषणा
स्टेडियम पहुंचे नगर विधायक राजीव गुंबर ने स्टेडियम में स्थित वालीबाल कोर्ट के तीन ओर जाली लगाने के लिए डेढ़ लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय सेठी द्वारा उनको एस्टीमेट भी बनाकर दे दिया गया। विधायक ने शीघ्र ही काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें