फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के एन लोकेश बने शतरंज चैंपियन

Mon, 14 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई सहारनपुर अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में तमिलनाडु के एन लोकेश चैंपियन बने, जबकि उत्तर प्रदेश के दिनेश शर्मा को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। रविवार की देर शाम हुए समापन में कुल 89 प्रतिभागियों को छह लाख रुपये के इनाम बांटे गए।
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता के अंतिम दिन आठवें चक्र के मुकाबलों में तमिलनाडु के एन लोकेश ने रेलवे के हिमांशु शर्मा को हराया। दूसरे बोर्ड पर एलआईसी के दिनेश शर्मा ने अतुथुल कृष्णनन को फ्रेंच वैरिएशन में 62 चालों में मात दी। तीसरे बोर्ड पर खेल रहे तमिलनाडु के एन सुरेंद्रन और पंजाब के अरविंद प्रीत सिंह में मुकाबला हुआ।

चौथे बोर्ड पर राजस्थान के कांतिलाल दवे और दिल्ली के चेस मास्टर प्रिंस बजाज के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। अपराह्न तीन बजे तक चले आठवें चक्र के बाद दिनेश कुमार शर्मा और एन लोकेश 7.5-7.5 अंकों के साथ बराबरी पर थे। अरविंद प्रीत सिंह, अनंक राय, अंचित व्यास, ऋषभ निषाद और कपिल दधिचि सात-सात अंकों पर थे। एन सुरेंद्रन, हिमांशु शर्मा, प्रिंस बजाज, अविजीत दास, अथुल कृष्णन, गोविंद कुमार, कांतिलाल दवे, शुभम कौशिक, इशान लावनिया, उत्तम मिश्री और महेंद्र राठौर 6.5-6.5 अंकों पर थे।
विज्ञापन


मुकाबले शाम के समय कराए गए। इनमें तमिलनाडु के एन लोकेश सर्वाधिक अंकों के साथ चैंपियन बने, जबकि यूपी के दिनेश शर्मा को दूसरा स्थान मिला। देर शाम हुए समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. एके राघव और रिमाउंट डिपो कर्नल दीप अहलावत रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, एके गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय सेठी, उप क्रीड़ा अधिकारी आनंद श्रीवास्तव, काशी नरेश यादव, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, यशपाल पुंडीर, अश्वनी त्यागी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें