फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हेड कांस्टेबल की करतूत, स्टेशन पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत, आरोपी को गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

Thu, 11 May 2023 09:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : स्टेशन पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। उसकी मां ने जीआरपी में आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया। यही नहीं पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

जनपद मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दवाई लेने बुधवार को सहारनपुर आई थी। रात में वापस जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में वह रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर के पास अपनी पुत्री के साथ सो गई। महिला के मुताबिक, रात में थाना जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल बलराज उनके पास पहुंचा। पहले बलराज ने उनका बैग उठा लिया। इसके साथ ही उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी तब वहां से चला गया। इसकी शिकायत लेकर महिला जीआरपी थाने पर पहुंची, लेकिन जीआरपी इंस्पेक्टर ने उसकी तहरीर नहीं ली।

विज्ञापन


वहीं, मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया गया। बृहस्पतिवार को रेलवे के जीएम शोभन चौधरी को सहारनपुर आना था। इसी के चलते उनके आने से कुछ देर पहले ही मामला दर्ज किया गया। ताकि, पीड़िता जीएम तक न पहुंचे। तब आनन फानन में बलराज के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

एसपी जीआरपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर हेड कांस्टेबल बलराज के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज निलंबित कर दिया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: फर्जी वोट को लेकर भिड़े भाजपा व निर्दलीय समर्थक, पुलिस से तीखी नोकझोंक, कई हिरासत में

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें