फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद में स्कूली छात्रों से भरी बस पर फायरिंग, बाल-बाल बचे कई छात्र, बाइक पर आए थे पांच बदमाश

Sat, 24 Aug 2024 04:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बुलेट और बाइक पर सवार थे पांच बदमाशों ने स्कूली छात्राें से भरी बस पर फायरिंग कर दी। हमले में कई छात्र बाल बाल बचे। बताया गया कि बस में 20 विद्यार्थी सवार थे। ये घटना मकबरा गांव के समीप पास हुई।
विज्ञापन
बस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में बाइक सवार बदमाशों ने छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर मकबरा गांव के समीप कई राउंड फायरिंग कर दी। इसमें कई विद्यार्थी गोली लगने से बाल-बाल बच गए। फायरिंग होने से विद्यार्थियों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


भायला कलां निवासी रवि कुमार स्टेट हाईवे-59 पर मोहल्ला सैनी सराय स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर चालक है। शनिवार की दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर वह स्कूली की छुट्टी के बाद वह दिवालहेड़ी गांव के बच्चों को छोड़ने के लिए जा रहा था। बस में करीब 20 बच्चे सवार थे।

पुलिस को दी तहरीर में रवि ने बताया कि जब वह गाड़ी लेकर मकबरा गांव से आगे रजबाहे पर पहुंचा तो बुलेट और बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने बस को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन उसके द्वारा बस को भगा लिया गया।

इसके बाद बदमाशों ने छात्रों के ऊपर एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बस के बोनट और दो गोलियां बस की बॉडी में आगे और पीछे की तरफ लगी। इससे विद्यार्थियों में अफरा तफरी मच गई। वह बस को बामुश्किल दिवालहेड़ी गांव ले गया।
 
विज्ञापन

बताया गया कि बदमाश कुछ दूर पीछा करने के बाद फरार हो गए। चालक रवि ने तहरीर में पुलिस को यह भी बताया कि घटना के बाद 11वीं कक्षा के छात्र नकुल ने बताया कि हमलावरों में से एक बसंत नाम का हमलावर हैदरपुर का रहने वाला है। वहीं, मामले को लेकर काफी संख्या में छात्रों के परिजन इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

युवती पर कमेंट करने का मामला, रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी गिरफ्तारी: सीओ 
स्कूली बस पर फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी युवती पर कमेंट किए जाने से नाराज युवकों ने फायरिंग की है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।-अशोक सिसोदिया, सीओ, देवबंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें