फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद में विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, कारों में तोड़फोड़, तीन घायल

Sat, 18 Jan 2025 03:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में मुजफ्फरनगर-मार्ग के तल्हेड़ी चुंगी पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
देवबंद में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में मुजफ्फरनगर मार्ग के तल्हेड़ी चुंगी पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया गया कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जबकि कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। विवाद का कारण एक जमीन बताई जा रही है। एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर हाइवे स्थित तल्हेड़ी चुंगी पर दो पक्षों के बीच विवादित भूमि को लेकर टकराव हो गया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। जिसमें तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक पक्ष मिरगपुर जबकि दूसरा पक्ष वाल्मीकि बस्ती कभी।

विज्ञापन

कहा जा रहा है मिरगपुर गांव के कुछ लोग तल्हेड़ी चुंगी पर स्थित कुछ दुकानों की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। जानकारी करने पर दूसरा पक्ष वहां पहुंचा एयर इसका विरोध किया। जिसको लेकर उनके बीच फायरिंग हो गई। इतना ही कई कारों मर भी तोड़फोड़ की गई है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसपी देहात सागर जैन फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों कर बीच हुए विवाद के कारण हाइवे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें