निगम ने बीते दिनों नालों की सफाई कराई, जिनमें लोगों ने फिर से कचरा भर दिया। नतीजा जलभराव रहा है। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकान का कचरा नालियों में डाल रहे हैं, जिनसे जुर्माना वसूला जाना जरूरी है।
स्वच्छता को लेकर सहारनपुर नगर निगम जल्द ही बाजारों में अभियान चलाने जा रहा है। निगम की टीमें दुकानों पर आएंगी, जिस भी दुकान में डस्टबिन नहीं होगा। उस दुकानदार से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
यदि कोई दुकानदार दुकान का कचरा सड़क या नाली में डालता है तो वह कचरा वापस दुकान में डाला जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को बैठक में यह निर्देश दिए।
सफाई की समीक्षा करते हुए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि तीन साल से लोगों को निगम द्वारा तरह तरह से समझाया जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी, निगम के प्रचार वाहन तथा बाजारों में घूम घूमकर निगम के अधिकारी भी अपील कर चुके हैं। मगर ज्यादातर लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
निगम ने बीते दिनों नालों की सफाई कराई, जिनमें लोगों ने फिर से कचरा भर दिया। नतीजा जलभराव रहा है। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकान का कचरा नालियों में डाल रहे हैं, जिनसे जुर्माना वसूला जाना जरूरी है।
उन्होंने जल्द ही अभियान चलाकर दुकानों में डस्टबिन होने या नहीं होने का पता लगाने तथा डस्टबिन नहीं मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सभी सफाई निरीक्षक आदि शामिल रहे।