सहारनपुर में अंबाला रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता लगने पर परिजन भी घटनास्थल पर आ गए।
वहीं, जांच में सामने आया कि दोनों सूंघने वाला नशा करते थे। इनके पास से सूंघने वाले नशे की ट्यूब भी बरामद हुई है। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया।