वहीं, घटनास्थल पर शराब के दो पाउच, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, नमकीन, प्लास्टिक के चार गिलास और कारतूस भी पड़े मिले। उसकी पहचान दल्हेड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अजय पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई। एसपी देहात सागर जैन भी मौके पर पहुंचे। हत्याकांड के बाद ग्रामीणों ने करीब सवा 12 बजे जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें शव दिखाए बिना ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा जल्दी से जल्दी आरोपियों को पकड़ा जाए। एसपी देहात, एसडीएम श्वेता पांडेय और सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया।
जमानत पर आया हुआ था अजय
पुलिस के अनुसार, मृतक अजय पर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, बाइक चोरी और अवैध तमंचे के मामले दर्ज थे। वह दो बार जेल जा चुका था। फिलहाल जमानत पर आया हुआ था। इस मामले में मृतक के पिता ने उसके बेटे अजय को रविवार शाम करीब पांच बजे नया गांव निवासी वंश उर्फ लड्डू घर से बुलाकर बाइक पर लेकर गया था। इसके बाद रात भर अजय का नंबर बंद आता रहा। सोमवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली।
पहले की पार्टी, फिर किया कत्ल
मौके से शराब के पाउच, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक और चार गिलास भी मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि अजय के साथ वहां पर तीन अन्य व्यक्ति भी थे, जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आशंका यह भी है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस मामले में परिजनों ने की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
यह भी पढ़ें: तन पर वर्दी, दिमाग में हेराफेरी: SSP ने ठिकाने लगाई एसओ-दरोगा की अकल, बड़े एक्शन से पुलिसकर्मियों में हड़कंप