फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में बना यूपी का कंट्रोल रूम, 24 घंटे तैनात रहेंगे अधिकारी

विज्ञापन
हरिद्वार स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते सहारनपुर के कमिश्नर और डीआईजी। संवाद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जोशीमठ में आई आपदा के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों के हताहत, लापता और फंसे होने की सूचनाओं के संकलन और समन्वय के लिए हरिद्वार के भीमगोडा स्थित गेस्ट हाउस में यूपी का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहां सहारनपुर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंडलायुक्त एवी राजमौलि और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने वहां पहुंचकर व्यवस्था देखी और ड्यूटी को गंभीरता से करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में तैनात टीम की ड्यूटी राउंड द क्लॉक लगाई गई है। यहां पर 24 घंटे तैनाती रहेगी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी दुष्यंत कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9454465212 है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम पहुंचकर आपदा में प्रदेश के लापता व्यक्तियों के खोज, बचाव, राहत एवं उनके परिवारों से समन्वय करने को कहा है। वहीं, दोपहर बाद मंडलायुक्त एवी राजमौलि, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने उक्त कंट्रोल रूम पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां तैनात अधिकारियों और टीम के सदस्यों से कहा कि यह आपदा का समय है, इसमें पीड़ित परिवारों से मिलने वाली सूचनाओं और उत्तराखंड राज्य के अधिकारियों से मिलने वाली सूचना का समन्वय अच्छी तरह करें।
विज्ञापन

सुबह आठ से अपराह्न चार बजे तक यह रहेंगे तैनात
नायब तहसीलदार राहुल सिंह -- 8281965540
अवर अभियंता हरीश प्रसाद -- 9412489857
अवर अभियंता राजकुमार सागर -- 7017306059
अपराह्न चार से रात 12 बजे तक इनकी ड्यूटी
बीडीओ मुजफ्फराबाद रवि प्रकाश -- 8586811782
अवर अभियंता संजय कुमार -- 9837603299
अवर अभियंता अतुल कुमार -- 7007353043
ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार -- 7906645812
रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक यह रहेंगे तैनात
जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी -- 7839565158
अवर अभियंता अश्वनी कुमार -- 9458240381
अवर अभियंता उमेश शर्मा -- 6395504541
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें