फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंद्रशेखर से आखिर क्यों मुंह मोड़ रही बसपा, हमले के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने नहीं पूछा हाल, किया किनारा

Thu, 06 Jul 2023 05:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

क्या चंद्रशेखर से बहुजन समाज पार्टी मुंह मोड़ रही है। सहारनपुर में चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता व पदाधिकारी उनके हाल चाल जान रहे हैं लेकिन बसपा नेता उनसे किनारा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मायावती व चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले के बाद तमाम राजनीतिक दलों के नेता उनका हाल जानने उनके निवास छुटमलपुर पहुंच रहे हैं। इनमें सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से लेकर लगभग सभी प्रमुख दल शामिल हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी और उनके नेता अभी तक चंद्रशेखर से किनारा किए हुए हैं। गुरुवार को भी कोई बसपा नेता चंद्रशेखर के हाल जानने नहीं पहुंचा। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा है कि आखिर चंद्रशेखर से बसपा क्यों मुंह मोड़ रही है।

विज्ञापन


चंद्रशेखर 28 जून को देवबंद में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी कार सवार युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। गोली उनके शरीर को छूकर निकली थी, जिसमें वह बाल-बाल बचे। घटना के बाद 15 मिनट के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए घटना की निंदा की थी। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: दो शराबियों ने किया पूरे मोहल्ले की नाक में दम, 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर लगाने को मजबूर हुए लोग

विज्ञापन

उनके साथ ही रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने भी ट्वीट करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

घटना के दिन भाजपा नेता, जिनमें महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित कई नेता चंद्रशेखर का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने अस्पताल पहुंचकर चंद्रशेखर से मुलाकात की थी।  उसके बाद से सपा नेता आजम खान और उनका बेटा अब्दुल्ला आजम खान चंद्रशेखर की खैरियत पूछने उसके घर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
विज्ञापन

युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक चंदन चौहान, खतौली विधायक मदन भैया सहित कई नेता उनसे मिलने पहुंचे हैं। बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत पार्टी के कई नेताओं के साथ चंद्रशेखर का हाल जानने उनके निवास पर पहुंचे।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी छुटमलपुर पहुंचकर चंद्रशेखर का हाल जाना, लेकिन इन सबके बीच बसपा नेता कहीं नजर नहीं आए हैं। वह पूरे घटनाक्रम पर भी चुप हैं। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद का कहना है कि वह इस पर पार्टी नेताओं के साथ विचार करेंगे।

बहनजी के ट्वीट पर भी रही नजर 
हमले की घटना के तुरंत बाद तमाम दलों के नेताओं ने ट्वीट कर हमले की निंदा की थी। तभी से चंद्रशेखर समर्थकों और बसपा से जुड़े लोगों की नजर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ट्वीट पर रही, लेकिन उन्होंने अभी तक घटना का कोई जिक्र नहीं किया है। इसे लेकर भी कुछ लोग हैरान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें