जिले कई बार पकड़े जा चुके हैं संदिग्ध, आतंकी संगठनों से भी मिले कनेक्शन
पहले भी एटीएस देवबंद में कई बार कार्रवाई कर संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है। कुछ मामलों में संदिग्धों के आतंकी संगठनों से संबंध होने की बातें भी सामने आ चुकी है।
वहीं, जिले भर में एटीएस कई बार कार्रवाई कर संदिग्धों को पकड़ चुकी है। कुछ आरोपियों के अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से कनेक्शन भी मिले हैं।
इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जिले में संदिग्धों को संरक्षण मिलता है। एटीएस की कार्रवाई में बार-बार खुलासे हुए हैं, लेकिन कौन लोग इनको संरक्षण देेते हैं, उनकी गर्दन तक एटीएस और पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाते हैं। इसी वजह से संदिग्ध यहां रहकर देश विरोधी गतिविधियों में आसानी से लिप्त रहते हैं।