Saharanpur News : सहारनपुर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। 12 साल के बेटे की मौत होने से मां बेसुध है और मृतक के भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर जनपद के बेहट में अलमारी की लाइट का स्विच बिजली बोर्ड में लगाने के दौरान एक 12 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा मोहल्ला महाजनान में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। तासीन का 12 वर्षीय बेटा घर में रखी अलमारी की लाइट जलाने के लिए उसका स्विच बिजली बोर्ड में लगा रहा था। इस दौरान आयान को करंट लग गया। परिजन आनन-फानन उसे उठाकर बेहट सीएचसी ले गए, जहां मेडिकल जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। उसके पिता अपने मासूम बेटे की मौत से गहरे सदमे में है।