लखनौती। गांव कुंडा कलां में बिना मान्यता के संचालित स्कूल पर शिक्षा विभाग ने छापा मारा। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में करीब 400 बच्चों का नामांकन पाया। उन्होंने बताया कि स्कूल को बंद करने का नोटिस जारी किया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल में छापा मारा गया। जांच में स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों के विपरीत संचालित होता पाया गया। स्कूल को बंद करने का नोटिस जारी किया जा रहा है और आगे कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। उधर, इस बारे में स्कूल प्रबंधक जाबिर का कहना है कि उन्होंने पांचवीं कक्षा तक मान्यता के लिए आवेदन कर रखा है। फिलहाल वे बच्चों को किसी अन्य मान्यता प्राप्त स्कूल से संबद्ध बताकर दसवीं कक्षा तक शिक्षा दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतने समय से बिना मान्यता के चल रहे उक्त स्कूल पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई।