फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर यूनिटेक कर्मचारी

Fri, 07 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
धरने पर बैठे यूनिटेक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में यूनिटेक मशींस कंपनी में प्रबंध समिति और वर्करों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर कंपनी के वर्कर मांगों को लेकर पूर्ण रूप से कार्य बंद कर हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन


वर्करों का आरोप है कि कंपनी उनके हितों की अनदेखी कर उत्पीड़न कर रही है। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कंपनी के समस्त वर्कर कार्य बंद करके मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए।

जसवंत सिंह ने कहा कि जब तक कंपनी में कार्य करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी 350 रुपये नहीं हो जाती, बोनस, वर्दी एवं इंक्रीमेंट नहीं लगाया जाता, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पूर्व के विवाद में गुर्जर महासभा और कंपनी प्रबंधक के बीच हुई वार्ता में उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार के आदेश के बाद भी मजदूरों की दिहाड़ी को         नहीं बढ़ाया गया है, जो उनके साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह हड़ताल पर ही रहेंगे। इस मौके पर अमित, नेत्रपाल सिंह, रूपचंद, कुलदीप, गोपाल सैनी, फरमान, मरगूब, आनंद, राजेश आदि हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें