फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकल्पनीय... अभूतपूर्व जनता कर्फ्यू और अब लॉक डाउन

विज्ञापन
सहारनपुर: जिला अस्पताल पुल पर सन्नाटे के बीच उड़ते परिंदे। इस पुल की लेन पर ही लोग इनके लिए दाना डा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अकल्पनीय... अभूतपूर्व जनता कर्फ्यू और अब लॉक डाउन
विज्ञापन

सहारनपुर। कोराना के खिलाफ में जिले में ऐतिहासिक बंद रहा। जनता कर्फ्यू में हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने शामिल होकर जागरूकता का संदेश दिया। सुबह सात बजे से ही शहर से देहात तक हाईवे से लेकर सड़कों, गलियों और मोहल्लों तक सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का दुपहिया और अन्य वाहन सड़कों पर आए। पुलिस की टीमों ने उनकी चेकिंग कर घर पर ही रहने की सलाह दी। खास बात यह रही कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में भी आवाजाही बंद रही। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी सन्नाटा रहा।
सहारनपुर जिले में ऐसा बंद कभी नहीं देखा गया। विश्वविख्यात वुडकार्विंग बाजार से लेकर शहर का दिल कहे जाने वाले कोर्ट रोड, घंटाघर चौक, सब्जी मंडी, दाल मंडी पुल, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार, रायवाला चौक से लेकर अन्य प्रमुख बाजारों से लेकर शहर की पॉश कालोनियों और गली-मोहल्लों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कोर्ट रोड पर डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार, देहात में एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र सहित अन्य अफसरों ने भी जनता कर्फ्यू के हालात का जायजा लिया। इसके अलावा सरसावा, रामपुर मनिहारान, बेहट, गागलहेड़ी, देवबंद, तीतरो, नकुड़, नागल, गंगोह, अंबेहटा, बड़गांव, छुटमलपुर, साढ़ौली कदीम सहित अन्य जगहों पर भी यही हालात रहे।

जनता कर्फ्यू के दौरान देहरादून चौक का नजारा। इस चौक से ही उत्तराखंड की ओर जाती हैं बसें।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जनता कर्फ्यू के चलते घंटाघर पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें