फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण

Wed, 17 Jan 2024 08:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Lok Sabha Election 2024 : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इससे सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सहारनपुर में चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों ने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जिस मंशा से गठबंधन कर एकजुटता का आह्वान किया था वह बसपा सुप्रीमो के बयान के बाद बिखरता दिखाई दे रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि बिना गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी। इस बयान के बाद जहां गठबंधन में बेचैनी बढ़ी है तो वहीं भाजपा पदाधिकारी इससे खुश नजर आए। जिन्होंने अपने राजनीतिक समीकरण बैठाने शुरू कर दिए हैं। इसी मुद्दे को लेकर सभी प्रमुख राजनीति दलों के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय दी।

विज्ञापन


- बसपा सांसद हाजी फजर्लुरहमान का कहना है कि इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन पार्टी को गठबंधन के साथ आना चाहिए।

- भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी का कहना है कि अनुसूचित वर्ग का पढ़ा-लिखा तबका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करता है। बसपा के अलग होने से भाजपा को इसका फायदा होगा। हाल ही में हमने अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान चलाया। यह सब उसी का परिणाम है। इसके माध्यम से भाजपा की नीतियां हर वर्ग तक पहुंचाने का काम किया गया।

- कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली का कहना है कि बसपा का चाहे जो फैसला हो, कांग्रेस हर बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खड़ी है। अगर गठबंधन भी नहीं हुआ तो भी कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिलेगी। राजनीति में सब संभव है। यदि गठबंधन होता है तो वह भी निभाया जाएगा। अभी चुनाव का समय बाकी है।

- रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर का कहना है कि अगर सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करना है तो सभी दलों को एक साथ आना होगा। इसी उद्देश्य के साथ इंडिया गठबंधन बना है। इस चुनाव से साबित हो जाएगा कि कौन इन ताकतों का मुकाबला करना चाहता है और कौन नहीं।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बनी CDA अफसर की मौत, आखिर पैदल इतनी दूर कैसे पहुंचे अमित, नहीं खुल रहा राज, इस हाल में मिली थी लाश
विज्ञापन

- आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल गौतम का कहना है कि अभी चुनाव में काफी समय है। राजनीति ऐसा क्षेत्र में जिसमें सब कुछ संभव है।

यह भी पढ़ें: दोस्त की हत्या: मामूली विवाद और दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, गाली देते ही दरांती से काट दिया हिस्ट्रीशीटर का गला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें