फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अंडर-15 पहलवान का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन से कटने की आशंका, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 17 Apr 2026 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर अंडर-15 कुश्ती खिलाड़ी अनंत बड़सर का शव मिला। जीआरपी के अनुसार ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक किशोर कुश्ती खिलाड़ी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


शामली का रहने वाला था खिलाड़ी
मृतक की पहचान अनंत बड़सर (15) निवासी दथेड़ा, जिला शामली के रूप में हुई है। अनंत कक्षा नौ का छात्र था और अंडर-15 वर्ग में कुश्ती खिलाड़ी था। उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी जीता था। बताया गया है कि वह अक्सर शामली और बड़ौत में कुश्ती का अभ्यास करता था।

यह भी पढ़ें: Mission 2027: यूपी के इस जिल में हर चौथा वोटर युवा, नई पीढ़ी के हाथ जीत-हार की चाबी, बदलेंगे चुनावी समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से लापता था किशोर
जीआरपी के अनुसार अनंत बुधवार दोपहर बाद से घर से लापता था। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उसे डांट दिया गया था, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। बुधवार देर रात देहरादून-अमृतसर ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव दो हिस्सों में कटा हुआ था।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बाद में पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें