दो दिन पहले भी इसी जगह 7 लोगों की मौत
गौरतलब है कि 26 नवंबर को इसी स्थान पर बजरी से भरे डंपर के पलटने से कार सवार सात लोग दबकर मारे गए थे। लगातार दो बड़े हादसों ने इलाके में दहशत और सवाल खड़े कर दिए हैं।
तेज रफ्तार और नया स्पीड ब्रेकर बना हादसे का कारण?
सर्विस रोड पर दो दिन पहले ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। आशंका है कि डंपर तेज रफ्तार में स्पीड ब्रेकर से उछला, जिससे वह अनियंत्रित होकर अंडरपास की दीवार से जा टकराया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक्सप्रेसवे का ओवर ब्रिज खुला होने के बावजूद चालक नीचे सर्विस रोड से क्यों जा रहा था, यह अब भी समझ से परे है।