सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को 157 कोरोना संक्रमित मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रमितों में पूर्व विधायक और भाजपा नेता महावीर सिंह राणा भी शामिल हैं। बीते छह माह में एक दिन में मिले संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। उधर, मंगलवार को 36 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 901 एक्टिव मरीज हैं।
मंगलवार को मिले संक्रमितों में छुटमलपुर और एयर फोर्स स्टेशन परिसर सरसावा के पांच-पांच, दिल्ली, सर्वोदय विहार कॉलोनी, नवीन नगर, गिल कॉलोनी, आवास विकास, पेपर मिल और गीताज्ञान स्कूल के चार-चार, चंद्रनगर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, लेबर कॉलोनी, शारदानगर, दीवानी कचहरी के तीन-तीन लोग शामिल हैं। खलासी लाइन, नवादा रोड, पैरामाउंट ट्यूलिप, रेलवे रोड, न्यू चिलकाना चुंगी, लेबर कॉलोनी, मुजफ्फराबाद, दाबकी रोड, गुरुद्वारा रोड, अहमद बाग, पंजाबी बाग, बेरीबाग, गीतांजला विहार, लक्ष्मीधाम कॉलोनी, छत्ता गंगोह के दो-दो लोग शामिल हैं। दनके अलावा आईसीआई बैंक, ज्ञान गार्डन, रोडवेज, हकीकतनगर, रामचंद्रपुरी कॉलोनी, आंबेडकरपुरम, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, जीआरपी, टपरी, पत्थर का कुआं, विजय टाकिज क्षेत्र, पुल खुमरान, लक्ष्मनपुरम, राजविहार कॉलोनी, साखन खुर्द, पुरानी मंडी, आईपीटी परिसर, चरथावल, किशनपुरा, कोर्ट रोड, काजी का मोहल्ला, सनसिटी, शेखपुरा, राधाकृष्ण कॉलोनी, चुन्हेटी, रामपुर मनिहारान, मातागढ़, विकास भवन, प्रद्युमन नगर, मक्खन कॉलोनी, बसंत विहार, खुजनावर, शिवपुरी, अंबेहटा चांद, मेहंदी सराय, आनंदपुरी, देवबंद, काशीपुर कॉलोनी, खजूरवाला, खानआलमपुरा, सरसावा, नसरुल्लागढ़, दिल्ली रोड, कैथल हरियाणा, गांगनौली आदि जगह का एक-एक व्यक्ति शामिल है।