न्याय व्यवस्था पर उठाए सवालों पर संज्ञान की मांग
इमरान मसूद ने कहा कि न्यायपालिका से न्याय की उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं हो रहा है तो सुप्रीम कोर्ट को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। उनका कहना है कि न्याय व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर शीर्ष अदालत को ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: अंकित हत्याकांड में बड़ा अपडेट: सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार
धर्म के आधार पर भेदभाव का मुद्दा उठाया
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ सिर्फ धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है तो यह उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट से मामले पर संज्ञान लेने की बात कही।