फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, सीज किए

Sat, 26 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन सील करती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कमिश्नर की सख्ती के बाद आखिरकार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ अनेक अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी की गई।
विज्ञापन


जिसमें ज्यादातर सेंटर बिना मानकों के चलते पाए गए। चार सेंटरों को सीज कर दिया गया है। हालांकि आईएमए सचिव के क्लिनिक पर छापेमारी तो हुई मगर, वहां सिटी मजिस्ट्रेट ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन का दावा है कि छापामारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  
   
मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में भ्रूण परीक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर नियम विपरीत कार्य करने वाले केंद्रों के विरुद्घ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त की सख्ती के बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने टीम के साथ शहर के पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे मारे। जिनमें हिंद अल्ट्रासाउंड नवाब गंज, गुप्ता नर्सिंग होम चौक नवाब गंज, खन्ना नर्सिंग होम स्वतंत्र नगरी, सहगल नेत्र एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर हकीकत नगर और मैटरनिटी एंड इनफरटीनिटी क्लीनिक निकट जैन कॉलेज शामिल है। 

सभी सेंटर मानकों के विपरीत चलते मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने हिंद अल्ट्रासाउंड, गुप्ता नर्सिंग होम, सहगल नेत्र एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर और मैटरनिटी एंड इनफरटीनिटी क्लीनिक को सीज कर दिया। साथ ही सभी सेंटरों को  नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

प्रशासन की  इस कार्रवाई से जनपद में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मचा है। कई सेंटर्स आनन-फानन में बंद भी कर दिए गए।  सिटी मजिस्ट्रेट ने खन्ना नर्सिंग होम स्वतंत्र नगरी में भी छापामारी की थी। यहां खामियां मिलने के बावजूद सीज नहीं किया गया।

बताया जा रहा है कि इस नर्सिंग होम के संचालक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव है। जिसके चलते प्रशासन वहां कार्रवाई की हिम्मत नहीं कर पाया।
   
जनपद के ज्यादातर क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण के रैकेट सक्रिय हैं। हरियाणा में भ्रूण हत्या पर सख्ती के बाद वहां के रैकेट ने सहारनपुर में जाल बिछा दिया है।

इसका खुलासा कई बार हरियाणा पुलिस की छापेमारी से हो चुका है। मगर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की शह पर यह रैकेट लगातार भ्रूण लिंग परीक्षण के खेल कर रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई से हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें