फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मोहम्मद शमी के समर्थन में आए उलमा, ट्रोलिंग पर दिया बयान

Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी रमजान माह में मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। रोज़ा न रखने और इस तरह की आलोचनाओं पर उलमा ने मोहम्मद शमी का समर्थन किया है।
विज्ञापन

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इसहाक गोरा ने मोहम्मद शमी का बचाव करते हुए कहा कि किसी के रोज़ा रखने या न रखने का मामला पूरी तरह से उनके और अल्लाह के बीच का है। उन्होंने कहा कि अगर मोहम्मद शमी ने किसी मजबूरी या शरीयत के तहत दी गई रियायत की वजह से रोज़ा नहीं रखा है, तो वह गुनहगार नहीं माने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में किसी के अमल को देखने के बजाए अपने कर्मों को सुधारने की सीख दी गई है। मौलाना इसहाक गोरा ने ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों की धार्मिक आस्थाओं और व्यक्तिगत फैसलों को लेकर अनावश्यक बहस करने के बजाए हर व्यक्ति को अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें