फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यूजीसी के विरोध में लोग करें प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। यूजीसी के विरोध में रविवार को देवीकुंड मैदान में सर्वसमाज की बैठक हुई। इसमें ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने ग्राम प्रतिनिधियों से 19 मार्च तक प्रत्येक गांव में जनजागरण, धरना प्रदर्शन और प्रतियां जलाकर यूजीसी कानून का विरोध करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब भी समय है कि स्वर्ण समाज को जगाकर यूजीसी की भयानकता को समझाएं। इसके लिए गांव-गांव जनजागरण करना होगा। स्वर्ण राजक्रांति के अध्यक्ष देवा राणा ने युवाओं से स्वर्ण समाज को जाग्रत कर सत्ता में भागीदारी करने का आह्वान किया। रणखंडी के पूर्व प्रधान दिनेश राणा ने कहा कि स्वर्ण समाज को अपनी राजनीतिक दशा व दिशा के बिंदू पर विचार करना होगा। क्षत्रिय करणी सेना के देवा राणा ने समाज के लोगों से यूजीसी पर मौन रहने वाली राजनीतिक पार्टियों का बहिष्कार कर अपनी पार्टी बनाकर सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मनमोहन राणा ने कहा कि यूजीसी कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रीय स्वर्ण समाज संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रद्धुन शर्मा ने यूजीसी विरोध की लड़ाई को सही ठहराया है। विकास राणा, शिवओम राणा, मुकेश राणा, सत्यकुमार राणा, आलोक गर्ग व कुशलपाल सिंघल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

अध्यक्षता ठाकुर श्याम सिंह व संचालन वासु देवाचार्य व धीरज पुंडीर ने किया। इस मौके पर सागर राणा, अरुण राणा, संदीप राणा, जयकुमार राणा, आदेश राठौर, खेम सिंह राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें