फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में शाकंभरी रोड पर बड़वाला गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइकों पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन


हादसा फाग के दिन अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुआ। थाना बिहारीगढ़ के सोढ़ीनगर गांव निवासी अभिषेक (20) पुत्र राजबल बाइक पर शाकंभरी देवी जा रहा था।

बड़वाला गांव के पास उसकी बाइक सामने से आ रही नकुड़ क्षेत्र के आसरा खेड़ी गांव निवासी अंकित (22) पुत्र राजकुमार की बाइक से टकरा गई। गति तेज होने के कारण हादसा भयानक हुआ।

दोनों की बाइक समेत सड़क पर गिरने के बाद काफी दूर घिसटने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देने के बाद शवों को पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। होली की खुशियां भी काफूर हो गई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने हुए थे। यदि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें