फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो वाहन चोर धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो वाहन चोर धरे
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को चोरी की बाइक, तमंचा और छुरी के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक सदस्य मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की पांच बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बनाया की उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कलसिया उसंड मार्ग पर पशु चिकित्सालय के पास एक बाग में ट्यूबवेल पर बाइक चोरी करने वाले गैंग के कुछ सदस्य चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहित पुत्र कर्मा निवासी रतनपुरा अरुण पुत्र राजकुमार निवासी साढौली कदीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनका साथी अमर पुत्र महेंद्र निवासी पांनसर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित तमंचा और छुरी बरामद की है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर साथी अमर के घर से चोरी की गई पांच अन्य बाइक भी बरामद की है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें