फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में दो ट्रेनों को हरिद्वार तक चलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में दो ट्रेनों को हरिद्वार तक चलाया जाएगा
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे दो पैसेंजर ट्रेनों को हरिद्वार तक चलाएगा। सहारनपुर-पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली मैमो ट्रेन और पुरानी दिल्ली से शामली तक चलने वाली पैसेंजर का विस्तार कांवड़ के दौरान हरिद्वार तक किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को दोनों मार्गों से हरिद्वार जाने में कोई परेशानी न हो। जल्द इन ट्रेनों को हरिद्वार तक चलाने की घोषणा कर दी जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे स्पेशल कांवड़ ट्रेन चलाता था, हालांकि दो साल से कांवड़ यात्रा नहीं होने से स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलाई गई थी। इस बार कांवड़ यात्रा हो रही है। रेलवे ने भी मेरठ और शामली मार्ग की दो ट्रेनों को विस्तार देकर हरिद्वार तक चलाने का निर्णय लिया है। स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बताया कि सहारनपुर- पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली मैमो ट्रेन को हरिद्वार तक चलाया जाएगा। जो रात्रि में सहारनपुर आने के बाद हरिद्वार जाएगी। इसके अलावा पुरानी दिल्ली से रात आठ बजे शामली के लिए चलने वाली शामली पैसेंजर को भी हरिद्वार तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन टपरी होकर हरिद्वार जाएगी। उन्होंने बताया जल्द ही दोनों ट्रेनों के विस्तार का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें