फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: माघ मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Sat, 10 Jan 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने अमृतसर एवं फिरोजपुर से प्रयागराज के लिए वाया सहारनपुर अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें 11 जनवरी से शुरू करने का निर्णय लिया है। इनका संचालन 14 फरवरी तक किया जाएगा। दोनों अनारक्षित ट्रेनें हैं।
विज्ञापन




ट्रेन नंबर 04656 अमृतसर-प्रयाग जंक्शन मेला स्पेशल 12, 16, 21, 30 जनवरी व 13 फरवरी को अमृतसर से सुबह 5:10 बजे चलकर व्यास, जालंधर, फगवारा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनागर जगाधरी होते हुए सहारनपुर में पूर्वाह्न 11:35 बजे पहुंचेंगी। सुबह 4:30 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04655 प्रयाग जंक्शन अमृतसर मेला स्पेशल 13, 17, 22, 31 जनवरी व 14 फरवरी को प्रयाग जंक्शन से रात आठ बजे चलेगी, जो फाफामऊ, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, उतरेटिया, आलमनगर शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सहारनपुर दोपहर 12:10 बजे आएगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 04658 फिरोजपुर कैंट-प्रयाग मेला स्पेशल ट्रेन 11 व 28 जनवरी एवं 12 फरवरी को फिरोजपुर से दोपहर एक बजे चलकर लोहिया खास, फिल्लौर, लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर जगाधरी होते हुए सहारनपुर में रात 8:15 भेज पहुंचेंगी। प्रयाग जंक्शन अगले दिन दोपहर 12:20 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04657 प्रयाग जंक्शन फिरोजपुर कैंट मेला स्पेशल 12, 29 जनवरी एवं 13 फरवरी को प्रयाग से रात 11:40 बजे शुरू होगी। यह ट्रेन फाफामऊ, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, उतरेटिया, आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सहारनपुर में दोपहर 3:30 बजे आएगी। रात 11:30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें