सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के खानआलमपुरा में पुलिस ने दबिश देकर गो तस्करों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि चार फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस और हथियार बरामद करने का दावा किया है।
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली खानआलमपुरा में एक दुकान पर गोमांस बेचा जा रहा है। थाना जनकपुरी पुलिस ने दबिश दी तो आरोपियों पुलिस पर फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर पुलिस गो तस्कर तौफीक निवासी नई बस्ती खानआलमपुरा, उमर निवासी इनाम कॉलोनी कोतवाली मंडी को गिरफ्तार किया, जबकि इनके साथ ही अनस, राजा, रिहान, सलीम निवासी हुसैन बस्ती माहिपुरा और असलम निवासी मंदिर वाली गली फरार हो गए। इस कार्य में रिहान की पत्नी भी शामिल थी, जो भी आरोपियों के साथ भागने में कामयाब रही। पुलिस ने मौके से करीब 400 किलो मांस, चार छूरे, एक कुल्हाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पेंचकश, दो स्टील की परात, दो तमंचे, छह कारतूस बरामद हुए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।