फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो दुकानों में सेंध लगा लाखों रुपये का सामान चोरी

Sat, 09 Aug 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां के बस स्टैंड पर बनी दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरों ने बीती रात लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोर पिकअप गाड़ी में आए थे, जिसमें वह सामान भर कर ले गए। दिन निकलने पर चोरी का पता चला जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन


गांव के बस स्टैंड पर इकबाल की वेल्डिंग की दुकान है, जो 15 दिन पहले ही खोली थी। सुबह उनका बेटा शावेज दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर उखड़ा हुआ है। अंदर का नजारा देख कर दंग रह गया। दुकान का सारा सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोर तीन वेल्डिंग मशीनें, चार ग्राइंडर, बड़े जनरेटर का बेटरा, साइट पर काम करने वाली लाइटें और चार लाख रुपये का सामान ले गए। बाहर किसी पिकअप के टायरों के निशान मिले। माना जा रहा है कि चोर गाड़ी से ही सामान ले गए हैं।
इसी स्टैंड की रसूलपुर मंडी यार्ड के सामने स्थित सपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रागिब अली के भाई हाजी गुफरान की कबाड़ी की दुकान मेें पीछे से सेंध लगा कर चोर चोरी कर ले गए। हाजी गुफरान के बेटे रिहान ने बताया कि चोर करीब 70 हजार रुपये मूल्य का लोहा चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष सचिन पूनिया ने दोनों दुकानों पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें