संलिप्तता सामने आने पर एसएसपी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। 25 लाख रुपये फिरौती के मामले में दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें निलंबित कर जांच बैठा दी है। उनके खिलाफ सबूत मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पानसर निवासी सुरेश को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में बेहट कोतवाली में तैनात दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई थी। रविवार को एसएसपी ने कांस्टेबल संदीप व लवराज को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बेहट के हनीट्रैप/जबरन वसूली के मामले में सिपाही संदीप व लवराज को निलंबित कर जांच बैठा दी है। इसमें इनके खिलाफ सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।