फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 70 वर्ष पुराने पुल को हटाने के बाद शुरू हुआ नए पुल का निर्माण

Sun, 08 Nov 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ढमोला नदी पर 70 वर्ष पुराने पुल को हटाने के बाद नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। दो लेन के पुल के बनने के बाद यातायात सुगम होगा और पहले से बने दो लेन के पुल पर जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन

एसएएम इंटर कॉलेज के पास पुराना पुल था, जो जर्जर होने की वजह से करीब तीन दशक पहले भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद इसकी बगल में दो लेन का नया पुल बनाया गया था, जिससे सभी भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। देहरादून की ओर से आने वाले जिन वाहनों को अंबाला रोड की ओर जाना होता है या अंबाला की ओर से आने वाले जिन वाहनों को देहरादून की ओर जाना होता है वह ज्यादातर इसी पुल से गुजरते हैं। इसकी वजह से पुल पर जाम की स्थिति रहती है। समस्या को देखते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको स्वीकृति मिल गई थी।
करीब तीन महीने पहले 70 वर्ष पुराने पुल को ध्वस्त करने का काम शुरू हुआ, जो करीब डेढ़ महीने तक चला। इसके बाद ढमोला के पानी को डाइवर्ट करने के बाद नए पुल के पिलर के लिए बेस तैयार करने को खोदाई आदि कराई गई। अब नए पुल का निर्माण गति पकड़ रहा है। पुल पर करीब 8.8 करोड़ रुपये लागत आएगी। पुल बनने के बाद मार्ग पर यातायात वन-वे होगा। यानी एक पुल से वाहन आएंगे और दूसरे से जाएंगे। पुल को मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


ढमोला नदी पर दो लेन के पुल का निर्माण चल रहा है। प्रयास यही है कि इसको निर्धारित समय में पूरा कर जनता को समर्पित किया जाए, जिससे कि लोग लाभान्वित हों।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें