फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोतवाली में भिड़े गांव सांगाठेड़ा के दो पक्ष, 13 हिरासत में

Sat, 04 Jan 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। मामूली विवाद को लेकर गांव सांगाठेड़ा के दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में 15 नामजद और 5- 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट में घायल एक व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव सांगा ठेड़ा निवासी इकराम और राशिद के बेटे हाईवे प्लांट पर काम करते हैं। किसी बात को लेकर शुक्रवार को दोपहर वहीं पर दोनों में कहासुनी हो गई। उस वक्त तो लोगों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन बाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर जब शनिवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गाड़ियों में रखे लाठी डंडे लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
पुलिस ने बीच बचाव कराकर दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया गांव के कुछ लोग विवाद को लेकर कोतवाली में भिड़ गए थे, जिसमें रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें