फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव कोलकी रांघड़ में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में प्रधान के पति समेत दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
बुधवार को गांव कोलकी रांघड़ में दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घायल सुभाष ने बताया कि गांव के प्रधान पति रजत राणा ने अन्य लोगों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने घर में तोड़फोड़ की, साथ ही उनके परिजनों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से वार किया। उन्होंने बताया कि बीच-बचाव के लिए आए वह, अर्पित पुत्र दीपचंद, आदित्य पुत्र नरेंद्र, सोना पत्नी मोती, रानी पत्नी दीपचंद और राजेंद्र पुत्र बिशंबर सिंह भी घायल हो गए। तो वहीं दूसरी ओर प्रधान पति रजत राणा ने आरोप लगाया कि शक्ति राणा पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इससे पहले भी वह मारपीट कर चुके हैं। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है।
उन्होंने कहा कि शक्ति राणा पक्ष के लोगों ने उनके घर पर आकर जानलेवा हमला किया है। जिसमें वह खुद घायल हुए हैं, साथ ही अन्य साहब सिंह पुत्र अशोक कुमार, अजब सिंह पुत्र अशोक कुमार, राहुल राणा पुत्र ऋषिपाल घायल हुए हैं। मामले को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गांव कोलकी रांघड़ में दो पक्षों में मारपीट की सूचना है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। अभी तक किसी पक्ष ने मामले को लेकर तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें