बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गांव मनोहरपुर के निकट बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे देहरादून अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार देर शाम हुआ। गांव खुशहालीपुर निवासी सोनू 40 अपनी बाइक से बिहारीगढ़ किसी कार्य से आ रहा था, जैसे ही वह मनोहरपुर के निकट पहुंचा पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।