फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिला समेत आठ घायल

विज्ञापन
सांवतखेडी के खूनी संघर्ष में कार्रवाई की मांग को लेकर थानाध्यक्ष से मिलते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव जड़ौदापांड़ा के मजरे जयपुर में प्लाट की जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे और सरिये चले, जिसमें महिला समेत आठ लोग घायल हुए है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नानौता अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदापांडा के मजरे जयपुर में यशपाल पुत्र नत्थू और उसके पड़ोसी रामभूल पुत्र सुक्का के बीच प्लाट की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को करीब साढे़ 11 बजे प्लाट की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर सरियों से भी हमला करने का आरोप लगा रहे थे, जिसमें एक पक्ष की महिला निम्मी (48) पत्नी रामभूल, रामभूल (50) पुत्र सुक्का, छोटू (16)पुत्र रामभूल, नवीन (17) पुत्र रामभूल व सुमित पुत्र रामभूल तथा दूसरे पक्ष से यशपाल (60) पुत्र नत्थू, धीर सिंह (40) पुत्र यशपाल व अशोक पुत्र नत्थू घायल हुए है। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नानौता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर छोटू, रामभूल, नवीन, यशपाल सिंह की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बड़गांव में संघर्ष में घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव में संघर्ष में घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें