फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास

Thu, 21 Aug 2025 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अदालत ने हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी अब्दुल कादिर और सलमान निवासी चिलकाना पर चार लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


वादी सलीम ने थाना चिलकाना पर अब्दुल कादिर और सलमान के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर में बताया कि दोनों ने उसके पुत्र शोएब के ऊपर तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद थाना चिलकाना ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया। विवेचना के बाद मामले को अदालत में दायर किया गया। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-15 की अदालत में जारी थी। अदालत ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद दोषियों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें