फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और लोगों की मौत, 128 नये मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को दो और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की आंकड़ा 74 पर पहुंच गया है। उधर, 128 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5679 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के मल्हीपुर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट करीब पांच दिन पहले पॉजिटिव आई। लक्षणों के चलते उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया, वहां उनकी मौत हो गई। गलीरा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय पुरुष को कई समस्याएं थीं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया। शनिवार को उनका भी निधन हो गया। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 74 पहुंच गया है।
उधर, 128 नये संक्रमित मरीज मिले। थाना जनकपुरी, पिंजोरा रोड, पंतविहार, पंजाबी बाग, अर्पित विहार, शिवपुरी, अहमद बाग, तिलफरा, गोविंद नगर, अबुमाली देवबंद, बेहट रोड, मानक मऊ, फंदपुरी, कृष्णानगर, उत्तम विहार, कहरान, नवीन नगर, चिलकाना रोड, पंत नगर, सौराना, कलसी गंगोह, फतेहपुर, एयरफोर्स स्टेशन परिसर, मुजफ्फराबाद, जिला जेल, माधोनगर, दयाल कॉलोनी, नंदवाटिका, टोडापुर, रानी बाजार आदि जगहों के एक-एक संक्रमित मिले हैं। मिलव्यू कॉलोनी, तोता चौक , टपरी स्टेशन, लक्ष्मण कॉलोनी, नागल, जवाहर पार्क, मीरपुर, खुशहालीपुर के दो दो लोग हैं।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार, पुलिस लाइन, नरेश विहार व हरपाल तीन तीन मरीज मिले। आवास विकास, पारसपुरम, नुमाइश कैंप, नकुड़, गिल कॉलोनी में चार मरीज मिले। हकीकतनगर के पांच और हरपाल के सात लोग मिले। इनके अलावा शनिवार को 193 लोगों को छुट्टी दे दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें